सीतापुर के अटरिया कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कस्बा निवासी 30 वर्षीय विनोद कुमार का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। विनोद शुक्रवार रात को अपने कमरे में सोने गए थे।
शनिवार की सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो विनोद का शव कमरे में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि मृतक विनोद कुमार ब्रजमोहन के पुत्र थे और अटरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।